Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शिवसेना (उबाठा) ने सांसदों को दिल्ली की बैठक में शामिल होने का ‘व्हिप’ जारी किया

मुंबई, 17 जून (भाषा) उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में बगावत की अटकलों के बीच पार्टी ने अपने सांसदों को ‘‘महत्वपूर्ण मुद्दों’’ पर चर्चा के लिए नयी दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने का ‘व्हिप’ जारी किया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी बैठक में शामिल नहीं होने वाले सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू कर सकती है।

पार्टी ने 2022 में भी इसी तरह का ‘व्हिप’ जारी किया था जब महाराष्ट्र के मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद इन विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की गई थी।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि विपक्षी शिवसेना (उबाठा) संकट का सामना कर रही है और उसके नौ लोकसभा सदस्यों में से ‘‘छह से सात’’ सदस्य शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं।

भाषा सिम्मी अमित

अमित