Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली में सत्य निकेतन के एक रेस्तरां में आग लगी

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में स्थित एक रेस्तरां में बुधवार तड़के आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को सुबह छह बजकर 10 मिनट पर सत्य निकेतन में मदर डेयरी के पास स्थित एक रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग रेस्तरां के भूतल पर रखे फर्नीचर एवं बर्तनों तक सीमित रही और सुबह छह बजकर 50 मिनट तक उस पर काबू पा लिया गया।

भाषा

सिम्मी खारी

खारी