Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अमेरिका के अस्पताल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

विलमिंगटन (अमेरिका), 17 जून (भाषा) अमेरिका में डेलावेयर राज्य के एक अस्पताल में मंगलवार को एक हमलावर ने दो लोगों को गोली मार दी जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है।

विलमिंगटन पुलिस प्रमुख विल्फ्रेडो कैम्पोस ने मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विलमिंगटन अस्पताल में गोलीबारी की सूचना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिली।

उन्होंने पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की और ना ही गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत के बारे में कोई जानकारी दी।

कैम्पोस ने बताया कि जांचकर्ता हमलावर की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इमारत से कैसे बाहर निकला।

अस्पताल का संचालन करने वाली संस्था ‘क्रिस्टियाना केयर’ ने ईमेल के जरिए जारी बयान में कहा कि उसने अपने आपातकालीन विभाग से मरीजों को अन्यत्र भेजना शुरू कर दिया है और वह ‘‘अपने मरीजों, देखभाल कर्मियों तथा आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित कदम’’ उठा रही है।

अमेरिका के अस्पतालों में हिंसा की घटनाएं एक गंभीर समस्या बनी हुई हैं।

करीब 71,000 की आबादी वाला विलमिंगटन डेलावेयर का सबसे बड़ा शहर है और यह फिलाडेल्फिया से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

एपी सिम्मी खारी

खारी