Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसे में महिला की मौत

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना सोमवार को हुई और मृतक की पहचान गगन विहार निवासी नीतू के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि वह अपने बेटे, बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ रहती थी। उसके पति का निधन हो चुका है।

पुलिस के अनुसार, नीतू की बेटी पिछले करीब एक साल से नोएडा के सेक्टर 10 में काम कर रही है। सोमवार सुबह नीतू अपनी बेटी को बस स्टैंड तक छोड़ने जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि नीतू सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर चोटें आईं और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आगे की जांच के लिए बस को जब्त कर लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक का पता लगाने तथा उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत