Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गोविंदपुरी की इमारत में आग की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक इमारत में आग लगने की घटना में गंभीर रूप से झुलसी 50 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुड्डी देवी बोलने में अक्षम थी। इस घटना में उनके बेटे पंकज पांडे (28), बेटी सोनिया (20) और मां सुशीला देवी (70) पहले ही मौत हो गई थी। गुड्डी देवी की सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

देवी की मौत के साथ ही इस घटना में अब एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान जा चुकी है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में 12 जून को देर रात करीब दो बजे एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी, जिससे बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। धुएं से भरे ढांचे के अंदर कई निवासी फंस गए थे।

पुलिस ने पहले कहा था कि करीब 80,000 रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर भवन में रहने वाले एक शख्स को “सबक सिखाने” के लिए इमारत के अंदर खड़े एक स्कूटर में कथित तौर पर आग लगाने के आरोप में 17 वर्षीय लड़की सहित चार लोगों को पकड़ा गया है।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत