Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

झारखंड में पूछताछ के दौरान महिला से मारपीट के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

सरायकेला, 16 जून (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पूछताछ के दौरान एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

बयान में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया कपाली टीओपी (चांडिल थाना) के प्रभारी, एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक महिला कांस्टेबल की भूमिका सामने आई है।

तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि कंदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की निवासी एक आदिवासी महिला को सोमवार को एक अन्य महिला के लापता होने के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत प्रशांत

प्रशांत