Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान के कोटा में प्रशासन छात्रों के साथ राहुल के कार्यक्रम के पोस्टर हटा रहा है: कांग्रेस

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कोटा प्रशासन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम से पहले उससे जुड़े होर्डिंग हटा रहा है।

गहलोत ने दावा किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रमों के होर्डिंग लगाने में सहयोग किया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रम से जुड़े प्रचार सामग्री को हटा रही है।

उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई भाजपा की घबराहट को दर्शाती है और इसे उन्होंने राजनीतिक साजिश करार दिया।

गहलोत ने आरोप लगाया, “कोचिंग संस्थानों पर दबाव बनाया गया है और छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने से हतोत्साहित किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि होर्डिंग हटाने से छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकेगी और दावा किया कि 17 जून को कोटा में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे।

राहुल गांधी कथित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक समेत प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित कांग्रेस के अभियान के तहत कोटा में छात्रों से संवाद करेंगे।

भाषा बाकोलिया सुरभि

सुरभि