Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उपराज्यपाल संधू ने खान मार्केट के पुनर्विकास और वर्षा जल संचयन कार्यों की समीक्षा की

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को लुटियंस क्षेत्र में दो प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की।

उपराज्यपाल ने कार्यों को मानसून से पहले समय पर पूरा करने, पर्यावरण अनुकूल शहरी विकास और जल संरक्षण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि संधू ने चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए प्रसिद्ध खान मार्केट का दौरा किया। इस दौरान नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष और अभियांत्रिकी अधिकारियों ने उन्हें खान मार्केट परियोजना की प्रगति तथा सत्य मार्ग पर वर्षा जल संचयन प्रणालियों के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

अपनी यात्रा के दौरान उपराज्यपाल ने दुकानदारों और आगंतुकों से भी बातचीत की तथा क्षेत्र के आधुनिकीकरण एवं नागरिक सुविधाओं में सुधार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप