Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जम्मू-कश्मीर के सांबा में सड़क हादसा, एक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

जम्मू, 16 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक कार के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विशंभर दास नामक व्यक्ति कार चला रहे थे और वे जम्मू से कठुआ की ओर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सांबा के दयानी चौक के पास हुई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच अन्य रिश्तेदार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप