Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पराली जलाने को रोकने को एक समग्र योजना बनाएगी सरकार : चौहान

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए एक समग्र योजना तैयार करेगी, जिससे पर्यावरण और मिट्टी की सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम किया जा सके।

चौहान ने इस मुद्दे पर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की, जिसमें दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सुधारने तथा फसल अवशेष प्रबंधन के उपायों पर चर्चा की गई।

पराली जलाना दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।

सोशल मीडिया पर साझा एक संदेश में चौहान ने कहा, “हमने तय किया है कि धान की बुवाई के समय से ही ऐसी योजना बनाई जाएगी, जिससे पराली जलाने की घटनाओं को रोका जा सके।”

खरीफ मौसम के लिए धान की बुवाई जारी है, जबकि फसल की कटाई सितंबर में होगी।

भाषा यासिर अजय

अजय