Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रियासत लाइफस्टाइल का 30.7 करोड़ रुपये रुपये का आईपीओ 18 जून को खुलेगा

मुंबई, 16 जून (भाषा) पारंपरिक परिधान कंपनी रियासत लाइफस्टाइल का 30.77 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 18 जून को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 102-108 प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, कंपनी का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 18 जून को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगा और 22 जून, 2026 को बंद होगा।

कंपनी बुक-बिल्ट निर्गम प्रक्रिया के जरिये 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 28,48,800 इक्विटी शेयर जारी करेगी और लगभग 30.77 करोड़ रुपये जुटाएगी।

अहमदाबाद स्थित रियासत लाइफस्टाइल पुरुषों और महिलाओं के लिए परिधान बेचने का काम करती है। यह चार नए शोरूम खोलने, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए पूंजी जुटा रही है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय