Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नौ साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बिजनौर (उप्र), 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराब के आदी एक व्यक्ति को नौ साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घटना बिजनौर जिले के कोतवाली देहात इलाके की है, जहां सोमवार शाम को आरोपी ने अपने घर के पास रहने वाली बच्ची को बीड़ी का बंडल लाने के लिए दुकान भेजा था।

कुमार ने बताया कि जब बच्ची लौटी, तो आरोपी ने उसे टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया और बलात्कार किया और फिर पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया और आखिरकार उसे आरोपी के घर के अंदर बेहोश हालत में पाया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी की पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब