डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल), 16 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा पुलिस स्टेशन के पास, गिरफ्तार टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने मंगलवार को तितर-बितर कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि थाने के पास जमा हुए लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया।
अधिकारी ने बताया कि लाठीचार्ज से बचने के लिए भीड़ में शामिल कुछ लोग कथित तौर पर पास के तालाब में कूद गए।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
खान को पश्चिम बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास गिरफ़्तार किया गया था। उन पर कम से कम सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर फाल्टा से विधानसभा चुनाव लड़ा था।
भाषा
राजकुमार दिलीप
दिलीप