Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मोदी सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक उत्थान है: के. लक्ष्मण

लखनऊ, 16 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2014, 2019 और फिर 2024 में चुनकर साफ कर दिया है कि देश सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखता है और इसी जन-विश्वास की बदौलत राजग देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर मंगलवार को आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत लखनऊ में लोगों से बातचीत की।

लक्ष्मण ने एक पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

एक बयान के मुताबिक उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा,''मोदी सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक उत्थान है।''

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि इसे एक जन आंदोलन बना दिया है।

भाषा जफर जोहेब

जोहेब