Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए निकोल्स को बुलाया

लंदन, 16 जून (एपी) न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए मंगलवार को हेनरी निकोल्स को टीम में वापस बुलाया। उन्हें केन विलियमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है जो संन्यास ले चुके हैं।

निकोल्स ने पिछले ढाई साल में सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं। ये दोनों मैच पिछले साल जिम्बाब्वे में खेले गए थे जिनमें से दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 150 रन बनाए थे। उन्होंने 58 टेस्ट मैच में 10 शतक लगाए हैं।

निकोल्स ने अप्रैल में बांग्लादेश में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 68, 13 और चार रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले इस फैसले की पुष्टि की।

लैथम ने कहा कि निकोल्स को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया जा रहा है। निकोल्स ने कैंटरबरी के लिए प्लंकेट शील्ड में 11 पारियों में 96.66 की बेहतरीन औसत के साथ सबसे अधिक रन बनाए थे।

लैथम ने कहा, ‘‘वह कुछ समय से टीम से बाहर थे लेकिन घरेलू स्तर पर लगातार रन बनाकर उन्होंने टीम में अपनी वापसी का रास्ता बनाया है।’’

एपी सुधीर

सुधीर