Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा में छत्तीसगढ़ की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म : दो संदिग्ध हिरासत में लिये गए

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 16 जून (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर छत्तीसगढ़ की 17-वर्षीय एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात जजंगा इलाके में हुई और मंगलवार को यह घटना उस वक्त सामने आई जब पीड़िता की मां ने केंद्रपाड़ा सदर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उनकी बेटी शौच के लिए गई थी, तभी नशे में धुत दो लोग उसे जबरन सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने चाकू दिखाकर नाबालिग लड़की को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने उनका विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और क्रमश: 30 और 34 वर्षीय दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता छत्तीसगढ़ के एक गांव की निवासी है और अपने माता-पिता के साथ पिछले तीन महीनों से केंद्रपाड़ा में झाड़ू बेचने का काम कर रही थी। उसका परिवार सड़क किनारे तंबू लगाकर रह रहा है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश