नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
मोदी लीड ट्रंप
मोदी और ट्रंप की 16 महीने में पहली बार हुई आमने-सामने की मुलाकात
एवियॉन (फ्रांस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के एवियॉन में जी7 सम्मेलन के दौरान एक दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत की। द्विपक्षीय संबंधों में जारी तनाव के बीच, 16 महीनों में दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।
दि74: संपूर्णलीड तृणमूल
तृणमूल मामले में दोनों पक्षों को सुनेंगे बिरला, एनसीपीआई का नया अध्यक्ष नियुक्त
नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से अलग हुए सांसदों के समूह को मान्यता देने के मुद्दे पर फैसला करने से पहले उसका और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट, दोनों का पक्ष सुनेंगे।
दि60: कांग्रेस अयोध्या
राम मंदिर में चढ़ावे की ‘‘चोरी’’ की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर मंगलवार को कहा कि उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से इसकी जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
दि52: नीट टेलीग्राम दूसरी लीड प्रतिबंध
नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनः परीक्षा से पहले मंगलवार को ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया।
प्रादे150: महाराष्ट्र शिवेसना यूबाठा सांसद सरनाइक
शिवसेना (उबाठा) के नेताओं के दल-बदल की आशंका, शिंदे की शिवसेना ने कहा:हमारे दरवाजे खुले हैं
मुंबई, अपने सांसदों को तोड़े जाने की संभावित कोशिशों को लेकर शिवसेना (उबाठा) खेमे में उथल-पुथल के संकेतों के बीच, प्रतिद्वंद्वी शिवसेना नेता प्रताप सरनाइक ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं।
प्रादे177: बंगाल अदालत लीड ममता
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष चुनाव याचिका दायर की।
वि28: स्विट्जरलैंड अमेरिका ईरान समझौता
अमेरिका-ईरान समझौते पर स्विट्जरलैंड के एक रिजॉर्ट में हस्ताक्षर होंगे
दुबई, अमेरिका और ईरान के बीच साढ़े तीन महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने से जुड़े समझौते पर स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न शहर के पास स्थित बुर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में हस्ताक्षर किए जाएंगे। स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रादे174: महाराष्ट्र सीजेपी प्रदर्शन
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन के दौरान हंगामा
नागपुर, कॉकरोच के मुखौटे पहने, हाथों में तख्तियां लिए और न्याय के लिए नारेबाजी करते हुए सैकड़ों युवाओं, छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन में भाग लिया।
अर्थ34: पश्चिम एशिया तेल कीमत
अमेरिका-ईरान समझौते के बाद भी ईंधन कीमतों में लंबे समय तक रहेगा उतार-चढ़ाव: विश्लेषक
नयी दिल्ली, अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने के संकेतों के बीच कच्चे तेल तथा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की कीमतों में नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि आपूर्ति बाधित होने, ऊर्जा ढांचों को हुए नुकसान और सीमित भंडार के कारण वैश्विक ईंधन बाजारों में आने वाले कई महीनों तक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
अर्थ26: कैग राज्य वित्त
वित्त वर्ष 2024-25 में 13 राज्यों ने दर्ज किया राजस्व अधिशेष, 15 घाटे में : कैग रिपोर्ट
नयी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और नौ अन्य राज्यों ने 2024-25 में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है, जबकि शेष 15 राज्यों को राजस्व घाटे का सामना करना पड़ा।
खेल7: खेल हॉकी महिला लीड भारत
भारत ने जापान को 2-1 से हराकर नेशंस कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई
ऑकलैंड, कप्तान सलीमा टेटे और लालरेम्सियामी के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां जापान को 2-1 से हराकर एफआईएच नेशंस कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
भाषा राखी दिलीप
दिलीप