Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ब्रिटेन का दौरा करेगी मुंबई की टीम

मुंबई, 16 जून (भाषा) भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू तथा मुशीर खान और सुवेद पारकर जैसे रणजी खिलाड़ियों को मुंबई की उस टीम में जगह मिली है जो 20 जून से 15 जुलाई तक होने वाले डेवलपमेंटल दौरे के लिए ब्रिटेन जाएगी।

इस टीम में स्पिनर अथर्व अंकोलेकर, तेज गेंदबाज ओंकार तरमाले और मोहित अवस्थी जैसे सीनियर टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

मुंबई क्रिकेट संघ ने मंगलवार को बताया कि यह टीम काउंटी की अन्य एकादश टीम के खिलाफ दो दिवसीय तीन मैच और कई एकदिवसीय मैच खेलेगी।

एमसीए ने कहा, ‘‘इस दौरे के कार्यक्रम में ससेक्स, यॉर्कशर, लंकाशर, ग्लूसेस्टरशर और डर्बीशर से जुड़ी टीमों के खिलाफ मैच शामिल हैं जिससे खिलाड़ियों को अच्छी टीमों के खिलाफ अपना कौशल परखने का मौका मिलेगा।’’

टीम इस प्रकार है:

रजा निषाद मिर्जा, आयुष जेठवा, आयुष शेटे, सिल्वेस्टर डिसूजा, सुवेद पारकर, अर्जुन गडोया, मुशीर खान, मनन भट, वेदांत मुरकर, अभिज्ञान कुंडू, नमन पुष्पक, अथर्व करदिले, अथर्व भोसले, अथर्व अंकोलेकर, मोहित अवस्थी, कार्तिक कुमार, जैद पाटणकर और ओंकार तरमाले।

भाषा सुधीर

सुधीर