नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
दोनों पड़ोसी पर्वतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अलग-अलग बैठकों में शाह के साथ अपने-अपने राज्यों से जुड़े प्रशासनिक और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।
गृह मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।”
एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।”
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत