नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 8 रुपये की गिरावट के साथ 6,497 रुपये प्रति बैरल रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 8 रुपये या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,514 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 1,978 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्च तेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.45 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.60 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 82.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश