Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मिस यूनिवर्स दिल्ली और हरियाणा सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतिभागियों के लिए यौन उत्पीड़न पर विशेष सत्र आयोजित

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) इस वर्ष की ‘मिस यूनिवर्स दिल्ली और हरियाणा’ सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतिभागियों के लिए लैंगिक कानूनों पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोधी कानून की भी जानकारी दी गई।

अधिवक्ता रावी बीरबल ने 14 जून को आयोजित एक ऑनलाइन सत्र में इन प्रतिभागियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

बीरबल ने कहा कि ये प्रतिभागी आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण के दूत हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सत्र ने इस प्रतियोगिता को महज सुंदरता के उत्सव से कहीं आगे बढ़ाया है, जिससे प्रतिभागियों में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस सत्र के दौरान, प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय दौरों के दौरान होने वाले यौन उत्पीड़न, महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों, डिजिटल ऐप से जुड़ी चुनौतियों और घरेलू हिंसा आदि जैसे विषयों पर चिंताएं जताईं और सवाल पूछे।

बीरबल ने कहा कि प्रतिभागियों को इस ज्ञान को अपने साथ आगे ले जाना चाहिए और समाज में दूसरों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए इसका उपयोग करना चाहिए।

भाषा सुमित शफीक

शफीक

शफीक