Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान के भिवाड़ी में टंकी की दीवार ढही, तीन बच्चों की मौत

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी शहर में पानी की टंकी की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर पुराना समतल रोड के औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कारखाने में हुआ।

पुलिस के अनुसार हादसे में चार साल की बच्ची मीनू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल लड़कों ज्योतिष शर्मा (आठ) और शिवम (12) को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तीन अन्य घायल लोग श्रीमणी (40), जीतू (25) और अरुणा (40) का भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब