Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राहुल गांधी के कार्यक्रम में लोगों को शामिल होने से रोक रही भाजपा: अशोक गहलोत

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह कोटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम में लोगों को शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की चुप्पी पर भी सवाल उठाए क्योंकि राहुल के कार्यक्रम से पहले शहर के कोचिंग संस्थानों पर दबाव डालने के आरोप लग रहे हैं।

बिरला कोटा से लोकसभा सदस्य हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जून को कोटा में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। उनका यह कार्यक्रम प्रश्न पत्र लीक, बेरोजगारी और छात्रों व युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर केंद्रित कांग्रेस के देश व्‍यापी अभियान का हिस्सा है।

हालांकि उनके इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा और कुछ छात्र समूहों ने इसके समय पर सवाल उठाए हैं क्योंकि 21 जून को नीट की परीक्षा दोबारा होनी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देश भर के छात्रों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है और इसकी शुरुआत के लिए कोटा शहर को इसलिए चुना गया क्योंकि यह प्रतियोगी परीक्षाओं का बड़ा 'कोचिंग हब' है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक के बाद एक प्रश्न पत्र लीक हुए हैं उससे व्यवस्था पर से युवाओं का विश्वास पूरी तरह समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह बड़ा देशव्यापी मुद्दा बन चुका है।

गहलोत ने आरोप लगाया कि कोटा में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे लोग राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने से बचें।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब