Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री लोकेश ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स से मुलाकात की

अमरावती, 16 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) मंत्री नारा लोकेश ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स से मुलाकात की और कहा कि राज्य एक विश्व स्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दुनिया के महानतम क्षेत्ररक्षकों में शामिल रहे रोड्स से मिलकर खुशी जताते हुए लोकेश ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व खिलाड़ी के साथ खेल, युवाओं के विकास और बेहतरीन काम करने की संस्कृति बनाने पर दिलचस्प बातचीत की।

लोकेश ने 15 जून को हैदराबाद में रोड्स से मुलाकात की।

लोकेश ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिग्गज जोंटी रोड्स से मिलकर खुशी हुई जिनके जुनून, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन की चाहत ने दुनिया भर में खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।’’

इसके अलावा लोकेश ने इस बात पर जोर दिया कि यह दक्षिणी राज्य वैश्विक स्तर के बेहतरीन तरीकों को अपनाकर और चैंपियन खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को तैयार करके एक विश्व स्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा सुधीर

सुधीर