Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त किया गया

गाजियाबाद (उप्र), 16 जून (भाषा) गाजियाबाद प्रशासन ने मंगलवार को मसूरी थाना क्षेत्र के कुशलिया गांव में कथित तौर पर अतिक्रमण की गई भूमि पर बने एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुलडोजर का उपयोग करके मदरसे को ध्वस्त किया गया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय पुलिस, रैपिड रिस्पांस फोर्स के जवानों और चार थानों की टीम तैनात की गई थीं। प्रशासन के मुताबिक, मदरसा करीब 30 साल पुराना था और करीब 880 वर्ग मीटर जमीन पर बना था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा थी.

सदर उप जिलाधिकारी अरुण दीक्षित ने पत्रकारों को बताया कि कुशलिया गांव में अतिक्रमण के संबंध में एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच और माप की कवायद की गई। उन्होंने कहा कि खसरा संख्या 1061 और 1067 के तहत इस भूमि को आधिकारिक रिकॉर्ड में सार्वजनिक उपयोग के लिए वर्गीकृत किया गया था और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई थी। प्रशासन ने कहा कि अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। भाषा सं जफर जोहेबजोहेब