Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

युवाओं का भविष्य ‘ब्लॉक’ करने वाले प्रधान का इस्तीफा लें प्रधानमंत्री: खरगे

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना चाहिए, जिन्होंने लाखों युवाओं के भविष्य को ‘ब्लॉक’ कर दिया है।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनः परीक्षा से पहले मंगलवार को ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि यह कदम नकल गिरोहों से निपटने के लिए उठाया गया है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार ने नीट परीक्षा को फिर से कराने के लिए टेलीग्राम को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है। मोदी जी को सबसे पहले अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना चाहिए, जिन्होंने करोड़ों युवाओं के भविष्य को ‘ब्लॉक’ कर रखा है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘भारतीय वायु सेना को इस्तेमाल करना हो, टेलीग्राम को ब्लॉक करना हो या फ़िर छोटी मछलियों को पकड़कर पेपर लीक माफ़िया को बचाना हो, ये सब मोदी सरकार को इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में 90 पेपर लीक हुए हैं, और 9 करोड़ युवा इस धांधली और भ्रष्टाचार को भुगत रहे हैं।’’

खरगे ने सवाल किया कि यह सरकार अपनी नाकामियों पर भला कब तक पर्दा डालेगी?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘क़रीब छह युवाओं ने मजबूरन अपनी जान ले ली है। मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। कितने ही ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनके माता-पिता ने कर्ज लेकर वर्षों भर्ती-परीक्षा की तैयारी करवाई। और फिर एक के बाद एक नीट, एसएससी, यूजीसी-नेट, सीयूईटी आदि के पेपर लीक हो जाते हैं।’’

उनका कहना है कि हालत ये हो गई है कि सीबीएसई के परिणाम में इतनी ‘‘धांधली’’ की गई कि हमारे 17-18 वर्ष के होनहार छात्रों को इस सरकार का पर्दाफ़ाश करना पड़ा और अब यूपीएससी की परीक्षा भी इल्ज़ामों के घेरे में आ गई है।

खरगे ने कहा, ‘‘देश का जागरूक युवा बस एक ही मांग कर रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ हो। यह जवाबदेही की पहली परीक्षा की तरह है। अफ़सोस की बात ये है कि भाजपा इस परीक्षा में पूरी तरफ विफल हो गई है।’’

भाषा हक हक शफीक

शफीक