Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि31: स्वास्थ्य लीड सिरप संशोधन

कफ सिरप पर कड़ी निगरानी के लिए सरकार ने नियमों में संशोधन किया

नयी दिल्ली, दवा की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमों में संशोधन किया है, जिसके तहत अब कफ सिरप सहित सभी प्रकार के सिरप की डॉक्टर के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के बिना बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

दि35: टीएमसी काकोली घोष

एनसीपीआई टीएमसी के सभी बागी सांसदों को शामिल करने को तैयार : काकोली घोष दस्तीदार

नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने मंगलवार को कहा कि ‘नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) तृणमूल के सभी असंतुष्ट लोकसभा सदस्यों को अपने साथ शामिल करने पर सहमत हो गई है और इन सांसदों की संख्या मौजूदा 20 से बढ़कर 22 तक पहुंच सकती है।

दि17: नीट टेलीग्राम लीड प्रतिबंध

नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनः परीक्षा से पहले मंगलवार को ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि यह कदम नकल गिरोहों और दुष्प्रचार से निपटने के लिए उठाया गया है।

प्रादे78: बंगाल अदालत ममता

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष चुनाव याचिका दायर की।

प्रादे93: महाराष्ट्र दीपके चुनाव

सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके

नागपुर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं है।

वि18: मोदी फ्रांस आगमन

जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस पहुंचे

इविन लेस बेंस (फ्रांस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे।

वि20 ईरान लीड अमेरिका

अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के समझौते के तहत इजराइल को लेबनान से हटना होगा : ईरान

दुबई, ईरान के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने वाले समझौते के तहत इजराइल को भी लेबनान से हटना होगा। वहीं, इजराइल द्वारा लेबनान में अपनी सेना बनाए रखने पर जोर देने के बीच, अप्रकाशित समझौते को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं और इसकी शर्तों पर असहमति से संघर्ष के जारी रहने की आशंका जताई जा रही है।

अर्थ34: पश्चिम एशिया तेल कीमत

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद भी ईंधन कीमतों में लंबे समय तक रहेगा उतार-चढ़ाव: विश्लेषक

नयी दिल्ली, अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने के संकेतों के बीच कच्चे तेल तथा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की कीमतों में नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि आपूर्ति बाधित होने, ऊर्जा ढांचों को हुए नुकसान और सीमित भंडार के कारण वैश्विक ईंधन बाजारों में आने वाले कई महीनों तक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

अर्थ26: कैग राज्य वित्त

वित्त वर्ष 2024-25 में 13 राज्यों ने दर्ज किया राजस्व अधिशेष, 15 घाटे में : कैग रिपोर्ट

नयी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और नौ अन्य राज्यों ने 2024-25 में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है, जबकि शेष 15 राज्यों को राजस्व घाटे का सामना करना पड़ा।

खेल10: खेल टाइम पत्रिका

टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में स्मृति मंधाना एकमात्र भारतीय

न्यूयॉर्क, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना को टाइम पत्रिका ने इस वर्ष खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया है। वह इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय हैं।

खेल7: खेल हॉकी महिला लीड भारत

भारत ने जापान को 2-1 से हराकर नेशंस कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

ऑकलैंड, कप्तान सलीमा टेटे और लालरेम्सियामी के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां जापान को 2-1 से हराकर एफआईएच नेशंस कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

'द कन्वरसेशन' से अनुबंध के तहत जारी खबर:

वि19: अंतरिक्ष उल्का ऊर्जा

सैकड़ों टन टीएनटी जितना शक्तिशाली होता है उल्काओं का 'सोनिक बूम', जानिए यह कैसे काम करता है

ओरोनो (अमेरिका), पृथ्वी जिस अंतरिक्षीय वातावरण में स्थित है, वह पूरी तरह शांत नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार हमारा ग्रह सौरमंडल के निर्माण के समय से बचे असंख्य पथरीले और धात्विक मलबे के बीच से लगातार गुजरता है। अधिकांश छोटे कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही जलकर समाप्त हो जाते हैं और रात के आकाश में चमकते “टूटते तारे” के रूप में दिखाई देते हैं। लेकिन कभी-कभी बड़े या तेज गति से आने वाले पिंड के वायुमंडल में प्रवेश करते ही विस्फोट, तेज चमक और सोनिक बूम जैसी घटनाएं होती हैं, जो लोगों को चौंका देती हैं।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत