Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कर्नाटक: रायचूर जिले में दो बच्चियों का 'यौन उत्पीड़न' करने का आरोपी गिरफ्तार

रायचूर (कर्नाटक), 16 जून (भाषा) कर्नाटक के रायचूर जिले में दो बच्चियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रायचूर जिले के सिंधनूर तालुक की है और पीड़िता दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं।

उसने बताया कि आरोपी की उम्र 30 साल है और एक कारखाना में काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ित परिवार का जानकार था और उसने कथित तौर पर 10 जून को इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से बाहर थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लगातार पांच दिनों तक बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया और उन्हें धमकियां दी कि अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया, तो वह उनके माता-पिता को मार डालेगा।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सिंधनूर सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा राखी धीरज

धीरज