Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान में ई-श्रम पोर्टल पर 1.54 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों का पंजीकरण

जयपुर, 16 जून (भाषा) असंगठित श्रमिकों के लिए बनाए गए ‘ई-श्रम पोर्टल’ पर राजस्थान से 1.54 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में ई-श्रम पोर्टल के प्रति श्रमिकों की बढ़ती जागरुकता के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और अब तक राज्य में एक करोड़ 54 लाख 50,294 श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें 82 लाख 40,291 महिलाएं और 72 लाख 9,896 पुरुष श्रमिक शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी 53.33 प्रतिशत है जो आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता का परिचायक है।

आधिकारिक बयान के अनुसार राजस्थान में पंजीकृत श्रमिकों के क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कृषि क्षेत्र सबसे आगे है।

बयान में कहा गया है कि राज्य में 85 लाख 99316 कृषि श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि की केंद्रीय भूमिका को दर्शाता है।

बयान के अनुसार इसके बाद निर्माण क्षेत्र के 24 लाख 29179 तथा वस्त्र एवं परिधान उद्योग के आठ लाख 2650 श्रमिक पंजीकृत हुए हैं।

बयान में कहा गया है कि ये आंकड़े बताते हैं कि ई-श्रम पोर्टल ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को एक साझा मंच पर लाने में सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल के जरिए न केवल श्रमिकों का एकीकृत राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जा रहा है बल्कि विशिष्ट 'अकाउंट नंबर' के जरिए उन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब