Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली: तेज़ रफ्तार कार ने अंडे की रेहड़ी को टक्कर मारी, चार जख्मी, चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक तेज़ रफ्तार कार ने एक रेहड़ी को टक्कर मार दी जिससे चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर 14 जून को आरोपी चालक पुनीत (31) को गिरफ्तार कर लिया और उस गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया जिससे कथित दुर्घटना हुई थी।

त्रि नगर में 10 जून को हुए हादसे के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिलने के बाद, पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और पाया कि घायलों को पहले ही पास के अस्पताल ले जाया जा चुका है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित अंडे की एक रेहड़ी के पास खड़े होकर खाना खा रहे थे, तभी तेज़ रफ़्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और उसने रेहड़ी को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए।'

सभी घायलों को डीसीबी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा