Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आगरा के एमजी रोड पर स्थित मजार को हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया

आगरा (उप्र), 16 जून (भाषा) आगरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को व्यस्त एमजी रोड पर स्थित एक मजार को हटाकर वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बातचीत के बाद की गई।

पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगरा कॉलेज के निकट यह कार्रवाई की।

अधिकारियों के अनुसार यह संरचना सड़क के बीच में स्थित थी, जिससे यातायात सुरक्षा और दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर चिंताएं पैदा हो रही थीं।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, और कुछ निवासियों ने इसे हटाने की मांग करते हुए अदालत का रुख भी किया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामला उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया गया कि मजार को बिना किसी विवाद के हटाया जाए।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने कहा कि एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने स्थित मजार को समिति के सदस्यों से परामर्श के बाद स्थानांतरित कर दिया गया है।

गौरव ने कहा, “हमने समिति के सदस्यों से बातचीत की और मजार को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।”

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सुचारु रूप से पूरा किया गया और मजार को हटाए जाने के बाद उस मार्ग पर यातायात की आवाजाही सामान्य बनी रही। भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब