Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

विंबलडन में जोड़ी बनाकर खेलेंगी सेरेना और वीनस विलियम्स

लंदन, 16 जून (एपी) दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना और वीनस विलियम्स आगामी विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग में एक बार फिर जोड़ी बनाकर खेलेंगी।

ऑल इंग्लैंड क्लब ने दो हफ्ते से कम समय में शुरू होने वाले इस ग्रास कोर्ट ग्रैंडस्लैम के लिए मंगलवार को विलिम्स बहनों को वाइल्ड कार्ड निमंत्रण देने की घोषणा की।

सेरेना ने लगभग चार साल तक पेशेवर टेनिस से दूर रहने के बाद हाल में 44 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की।

सेरेना और वीनस महिला एकल के अलावा महिला युगल में भी दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही हैं।

वीनस बुधवार को 46 बरस की हो गईं।

सेरेना और वीनस ने महिला युगल में मिलकर 14 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं जिसमें छह विंबलडन खिताब भी शामिल हैं। उन्होंने अपना पहला विंबलडन खिताब 2000 में और आखिारी 2016 में जीता। उन्होंने 2000 और 2002 में विंबलडन में अपने शुरुआती दो खिताब वाइल्ड कार्ड धारक के रूप में जीते।

हाल में फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली माजा च्वालिंस्का को महिला एकल में वाइल्ड कार्ड मिला है।

पुरुष एकल में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका और ग्रिगोर दिमित्रोव वाइल्ड कार्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

एपी

सुधीर मोना

मोना