Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने व्यक्ति को खुदकुशी करने से रोका

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस की पीसीआर इकाई में तैनात एक उपनिरीक्षक ने महिपालपुर फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, और पाया कि एक व्यक्ति फ्लाईओवर के किनारे खतरनाक तरीके से खड़ा है।

उपनिरीक्षक अनिल शर्मा ने उससे बात की और उसका विश्वास जीता। अधिकारी ने बताया कि शर्मा लगातार उससे बात करते रहे और इस दौरान उन्होंने व्यक्ति से फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

एक अधिकारी ने बताया कि बातचीत के दौरान पीसीआर कर्मचारियों ने व्यक्ति को उसका मोबाइल फोन देकर उसका ध्यान भटकाया तथा अवसर का लाभ उठाते हुए उसे तेजी से किनारे से खींच सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश