Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आंध्र सरकार नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देगी

अमरावती, 16 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री एम. रामप्रसाद रेड्डी ने मंगलवार को बताया कि आंध्र प्रदेश राज्य परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बसें 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करेंगी।

मंत्री ने बताया कि छात्र अपने परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाकर 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (नीट यूजी) केंद्र तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

रेड्डी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “एपीएसआरटीसी नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कर रहा है। हम उन छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जो अपना प्रवेश पत्र प्रस्तुत करेंगे।”

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी वहां राज्य भर में अतिरिक्त बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी। उन्होंने छात्रों से इस बस सुविधा का लाभ उठाने की अपील भी की।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा