Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पूर्व मंत्री विजयभास्कर ने दिया तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा

चेन्नई, 16 जून (भाषा) अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री और बागी नेता सी. विजयभास्कर ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

प्रभाकर ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि त्यागपत्र विजयभास्कर ने खुद हाथ से लिखा था तथा यह विधानसभा के नियमों के मुताबिक़ था, इसलिए इसे मंज़ूर कर लिया गया।

विजयभास्कर पुडुकोट्टई जिले की विरालिमलाई विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह पिछली अन्नाद्रमुक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे।

विजयभास्कर उन बागी अन्नाद्रमुक नेताओं में थे जिन्होंने 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत पर विभाजन में टीवीके सरकार के पक्ष में वोट दिया था।

इससे पहले, अन्नाद्रमुक के चार अन्य विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दे दिया था और बाद में वे सत्ताधारी टीवीके में शामिल हो गए थे।

विधायक पद से इस्तीफ़ा देने से पहले, विजयभास्कर ने अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मतलब सत्ता या अहंकार नहीं है, बल्कि सबको साथ लेकर चलने और पूरी निष्ठा के साथ काम करने से है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई नेतृत्व लोगों का दिल कैसे जीत सकता है, जब वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने वाले अपने ही कार्यकर्ताओं का दिल नहीं जीत पाता?

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश