Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

ओडिशा: न्यायिक अधिकारी का पति दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 16 जून (भाषा) ओडिशा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के आरोप में एक न्यायिक अधिकारी के पति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय व्यक्ति को यहां महिला पुलिस थाने में महिला न्यायिक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई एक लिखित शिकायत के आधार पर सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले 10 महीने से घरेलू विवाद था। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने नवरंगपुर जिले की न्यायिक अधिकारी को कथित तौर पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और दहेज निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भुवनेश्वर एसीपी रमेश चंद्र बिसोई ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'हमने आरोपी व्यक्ति को यहां बापूजी नगर इलाके में स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया। मामले में आगे की जांच जारी है।'

भाषा तान्या अमित

अमित