Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

दिल्ली के दयालपुर में एक व्यक्ति की हत्या, दुश्मनी सहित कई पहलुओं की पुलिस कर रही जांच

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस यहां दयालपुर इलाके में 40 वर्षीय शख्स की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की दुश्मनी सहित कई पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम को पीड़ित को कई गोलियां मारी गईं थीं जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से संबंधित एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन लोग मोटरसाइकिल पर आते हुए दिख रहे हैं और उनमें से दो ने हेलमेट पहना हुआ है। वीडियो में तीनों को गाड़ी से उतर कर पीड़ित पर गोलियां चलाते और फिर वहां से भागते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ राशिद इलाके का खराब चरित्र (बीसी) वाला व्यक्ति घोषित था और वह पहले रंगदारी, गंभीर चोट पहुंचाने, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित मामलों में संलिप्त पाया गया था। मृतक और आरोपी दोनों एक ही समुदाय के हैं।”

अधिकारी ने कहा कि अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके ठिकाने के बारे में कई सुराग मिले हैं।

पुलिस ने पहले बताया था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में सोमवार शाम तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शाम करीब 6:10 बजे दयालपुर थाने को दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक दल ने अपराध स्थल का निरीक्षण कर वहां से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस संबंध में दयालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवारों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस हत्या के कारणों को लेकर दुश्मनी समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा