Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

एशियाई स्क्वाश : अभय. सेंथिलकुमार दबदबा बनाये रखने की कोशिश करेंगे

चेन्नई, 16 जून (भाषा) अभय सिंह और वेलावान सेंथिलकुमार मलेशिया में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही तीसरी एशियाई युगल स्क्वाश चैम्पियनशिप में उतरेंगे तो उनकी नजरें अपना दबदबा कायम रखने पर होंगी ।

गत चैम्पियन भारतीय जोड़ी को पूल ए में शीर्ष वरीयता मिली है जबकि राहुल बैथा और सूरज कुमार को आठवीं वरीयता मिली है जो पूल बी में हैं ।

पिछले साल अभय ने अनाहत सिंह के साथ मिश्रित खिताब भी जीता था । अनाहत ने जोशना चिनप्पा के साथ महिला युगल खिताब भी अपने नाम किया था ।

अनाहत इस सप्ताह मलेशिया में नहीं खेल रही है क्योंकि वह अगले महीने कनाडा में होने वाली विश्व जूनियर चैम्पियनशिप की तैयारी में व्यस्त है । जोशना और रथिका सीलान को दूसरी वरीयता मिली है जबकि जनत विधि और पूजा अरथी को सातवीं वरीयता दी गई है ।

जोशना और सेंथिल कुमार मिश्रित युगल खेलेंगे ।

भाषा मोना

मोना