Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि15 : स्वास्थ्य सिरप संशोधन

दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना परामर्श ‘कफ सिरप’ बेचने पर लगाई रोक

नयी दिल्ली, दवा की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमों में संशोधन किया है, जिसके तहत अब कफ सिरप सहित सभी प्रकार के सिरप की डॉक्टर के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के बिना बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

प्रादे48 : केरल दूसरी लीड विमान

कन्नूर से जेद्दा जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान इंजन में खराबी के बाद वापस लौटा

कन्नूर (केरल), कन्नूर से जेद्दा जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को, इंजन में खराबी के कारण मंगलवार को रवाना होने के दो घंटे के भीतर ही वापस लौटना पड़ा। हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि16 : अध्यक्ष लीड तृणमूल

एमसी मामले में निर्णय से पहले दोनों पक्षों को सुनेंगे बिरला

नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से अलग हुए सांसदों के समूह को मान्यता देने के मुद्दे पर फैसला करने से पहले उसका और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट, दोनों का पक्ष सुनेंगे।

प्रादे4 : महाराष्ट्र हमला दीपके

मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे: दीपके का आरोप

नागपुर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एक दिन पहले उन पर हुए हमले के पीछे ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ लोग’’ थे, साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह हमला असली मुद्दे से ध्यान भटकाने और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश है।

प्रादे17 : उप्र आदित्यनाथ लीड स्लोवाकिया मोदी

प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान मिलना देश के लिए गर्व का क्षण: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किए जाने को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया।

प्रादे49 : उप्र अधिक मास ब्रज

अधिक मास में ब्रज में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 दिन में 6.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे मथुरा

मथुरा (उप्र), पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के दौरान ब्रज के तीर्थस्थलों की परिक्रमा और दर्शन-पूजन के लिए देश-विदेश से 6.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मथुरा पहुंचे। महज 30 दिन की अवधि में श्रद्धालुओं की यह संख्या पिछले कई वर्षों के वार्षिक आंकड़ों के करीब पहुंच गई।

दि17 : नीट टेलीग्राम लीड प्रतिबंध

नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनः परीक्षा से पहले मंगलवार को ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि यह कदम नकल गिरोहों और दुष्प्रचार से निपटने के लिए उठाया गया है।

वि5 : इंडोनेशिया भूकंप

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का भूकंप

जकार्ता, इंडोनेशिया के कई हिस्सों में मंगलवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।

वि7 : मोदी स्लोवाकिया लीड संयुक्त बयान

स्लोवाकिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया

ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार किए जाने और इसमें भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया।

वि12 : ईरान मंत्री लेबनान

युद्ध खत्म होने का मतलब लेबनान पर इजराइल का कब्जा भी खत्म होना है: ईरान के विदेश मंत्री

दुबई, ईरान के विदेश मंत्री के हवाले से मंगलवार को कहा गया कि ईरान के साथ युद्ध की समाप्ति में लेबनान पर इज़राइल के कब्जे का अंत भी शामिल है।

अर्थ14 : तमिलनाडु विजय फसल ऋण

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 75,000 रुपये तक के सहकारी फसल ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की

चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों के 75,000 रुपये तक के फसल ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा मंगलवार को की।

अर्थ16 : सेवा निर्यात

सरकार के 12 वर्ष: कुल निर्यात में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 2025-26 में 49 प्रतिशत

नयी दिल्ली, भारत के कुल निर्यात में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 2014-15 के 33.8 प्रतिशत से बढ़कर 2025-26 में 48.8 प्रतिशत हो गई है।

खेल7 : खेल हॉकी महिला लीड भारत

भारत ने जापान को 2-1 से हराकर नेशंस कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

ऑकलैंड, कप्तान सलीमा टेटे और लालरेम्सियामी के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां जापान को 2-1 से हराकर एफआईएच नेशंस कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा