Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

टीडीबी जांच करेगा कि अधिकारियों की नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं: बोर्ड प्रमुख

तिरुवनंतपुरम, 16 जून (भाषा) त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष के. जयकुमार ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड यह जांच करेगा कि कहीं किसी नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि पदस्थापन से जुड़ी कोई भी गड़बड़ी सामने आने पर उसमें सुधार किया जाएगा।

राज्य के देवस्वोम मंत्री के. मुरलीधरन ने सोमवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड से शबरिमला में सोना चोरी मामले में जांच का सामना कर रहे अधिकारियों को बोर्ड में अहम पदों पर नियुक्त करने वाले हालिया परिपत्र को वापस लेने को कहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

जयकुमार ने कहा कि इस संबंध में शिकायतें मिली हैं और अगर टीडीबी द्वारा जारी आदेश में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे ठीक किया जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “पदस्थापन के संबंध में अगर कोई भी कदम नियमों के विरुद्ध हुआ है, तो मेरी इच्छा है कि उसे सुधारा जाए।”

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा