Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

बिहार: मुजफ्फरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने जौहरी की गोली मारकर हत्या की

मुजफ्फरपुर, 16 जून (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक जौहरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दीपक कुमार (50) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई क्योंकि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विनीता सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह घटना सोमवार रात सुस्ता माधोपुर चौक के पास उस समय हुई, जब कुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने कुमार को रोका और उन पर गोलीबारी कर फरार हो गए।

परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों द्वारा लूटपाट के प्रयास का विरोध करने पर कुमार की गोली मारकर हत्या की गई। हालांकि, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।’’

भाषा कैलाश मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र