Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी

( तस्वीरों सहित )

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) फिल्म ‘गदर’ के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, 'हम सभी को वर्षों तक भरपूर प्यार देने और अपने दिलों में जगह बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। यह 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी और इसमें सनी देओल के साथ अमीषा पटेल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म की कहानी सिख ट्रक चालक तारा सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सकीना नाम की एक मुस्लिम युवती की जान बचाता है और उससे विवाह कर लेता है। इसके बाद अपने परिवार से दोबारा मिलने के लिए उसे राजनीतिक और भौगोलिक बाधाओं सहित कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

‘गदर’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और रिलीज के समय यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

सनी देओल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें साझा कीं और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “25 साल पहले गदर और तारा सिंह ने आपके दिलों पर राज किया था। 25 साल से प्यार के रिश्ते की गाड़ी चल रही है और आगे भी चलती ही रहेगी।”

उन्होंने कहा, “हम सभी को 25 वर्षों तक भरपूर प्यार देने और हमें अपने दिलों में जगह देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। उम्मीद है कि हम आगे भी आपके दिलों में बने रहेंगे।”

फिल्म का सीक्वल 2023 में रिलीज हुआ, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ने फिर से अपने-अपने किरदार निभाए। इस फिल्म को भी काफी सराहा गया और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा