Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

तमिलनाडु: भाजपा ने लड़कियों, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की आलोचना की

चेन्नई, 16 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने राज्य में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लोग राज्य में लगातार मंडराते खतरे की आशंका के बीच जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं।

पार्टी इकाई के प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने राज्य में एक ही दिन में पांच लड़कियों से दुष्कर्म की घटनाएं होने का आरोप लगाते हुए 18 जून को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की।

उन्होंने लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की।

नागेंद्रन ने गुम्मिडीपोंडी के निकट सोमवार को यौन उत्पीड़न के कारण तीन वर्षीय बच्ची की मौत के मामले का जिक्र करते हुए कहा, “लोगों ने टीवीके को इस उम्मीद के साथ चुना था कि उनके जीवन में बदलाव आएगा लेकिन अब वे लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसक यौन अपराधों के डर में जी रहे हैं।”

गुम्मिडीपोंडी के पास हुई इस जघन्य घटना के मामले में बिहार के 19 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक को गिरफ्तार किया गया है।

नैनार नागेंद्रन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि तमिलनाडु में एक ही दिन में पांच बच्चों से दुष्कर्म की घटनाएं हुईं।

उन्होंने बाद में जारी एक बयान में कहा कि राज्य में अपराधों को रोकने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भाजपा की ओर से 18 जून को चेन्नई में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा