Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

कश्मीर : राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को देखा गया

राजौरी/जम्मू, 16 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक गांव के ऊपर पाकिस्तान की ओर से आए एक संदिग्ध ड्रोन को देखा गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर में एक ड्रोन जैसी वस्तु को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा गया, जिसमें से चमकती हुई लाइट दिखाई दे रही थी।

उन्होंने बताया कि यह संदिग्ध ड्रोन महादेव गैप और कालाल गांव के बीच कुछ देर तक मंडराने के बाद वापस लौट गया।

सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह इलाके में तलाशी अभियान चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं मादक पदार्थों या हथियारों जैसी किसी सामग्री को हवाई मार्ग से गिराया तो नहीं गया।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान हालांकि कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा