Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान इंजन में खराबी के बाद वापस लौटी

(परिवर्तित स्लग के साथ)

कन्नूर (केरल), 16 जून (भाषा) कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान विमान के इंजन में खराबी के कारण मंगलवार को रवाना होने के दो घंटे के भीतर ही वापस लौट आई। हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि 180 से अधिक यात्रियों को लेकर इस विमान ने सुबह सात बजकर 40 मिनट पर कन्नूर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के लगभग दो घंटे बाद पायलट ने इंजन की चेतावनी वाली लाइट (इंजन वार्निंग लाइट) जलती देखी और वापस लौटने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उड़ान कन्नूर में सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्री ठीक हैं।’’

उन्होंने बताया कि विमान की जांच करने पर पता चला कि उसके ‘फ्यूल फिल्टर’ में कुछ खराबी थी।

सूत्रों ने बताया कि उतरने से पहले विमान ने ईंधन कम करने के लिए कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाया था।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा