Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर मादा हाथी की मौत

रायगढ़ 16 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में मालगाड़ी की चपेट में आई एक मादा हाथी की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायगढ़ जिले के वन मंडलाधिकारी पी.एम. अरविंद ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे घरघोड़ा के पास चारगांव में उस समय हुआ जब भ्रमण कर रहा हाथियों का एक झुंड रेल की पटरी पार कर रहा था।

अरविंद ने बताया कि इस दौरान एक मादा हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गई और गंभीर रुप से घायल हो गई। इस घटना में मादा हाथी के पिछले पैर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्त स्त्राव हो रहा था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला रात में ही घटनास्थल पहुंच कर उसके उपचार में लग गया। चिकित्सकों के एक दल के द्वारा हरसंभव प्रयास के बावजूद उपचार के दौरान आज मादा हाथी की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मादा हाथी का पोस्टमार्टम के बाद आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

भाषा सं संजीव

खारी

खारी