Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

असम के श्रीभूमि में 2.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी ,16 जून (भाषा) असम के श्रीभूमि जिले से लगभग 2.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने सोमवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ असम पुलिस से कोई भी कोना छिपा नहीं है। एक सफल अभियान में श्रीभूमि पुलिस ने 2.47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने कहा कि मादक पदर्थों के खतरे के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

भाषा शोभना

शोभना