Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

टर्टलमिंट फिनटेक का आईपीओ 19 जून को, मूल्य दायरा 144-152 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का 883 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 जून को आएगा।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इसके लिए मूल्य दायरा 144-152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 4,500 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

बयान के अनुसार, आईपीओ 19 जून को खुलेगा और 23 जून को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 18 जून को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ 660.72 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 221.95 करोड़ रुपये के 1.46 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

कंपनी के शेयर 29 जून को बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका