Breaking News

गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |   यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |  

कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तकनीकी खराबी के बाद वापस लौटी

कन्नूर (केरल), 16 जून (भाषा) कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को रवाना होने के दो घंटे के भीतर ही वापस लौट आई। हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि 180 से अधिक यात्रियों को लेकर इस विमान ने सुबह सात बजकर 40 मिनट पर कन्नूर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के लगभग दो घंटे बाद पायलटों को एक तकनीकी खराबी का पता चला और वापस लौटने का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उड़ान कन्नूर में सुरक्षित रूप से उतर गई। समस्या क्या है, इसके बारे में जांच में पता चलेगा।’’

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा