Breaking News

गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |   यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |  

बैंक ऑफ जापान ने महंगाई का हवाला देते हुए ब्याज दर बढ़ाकर एक प्रतिशत की

तोक्यो, 16 जून (एपी) बैंक ऑफ जापान ने कमजोर जापानी येन और बढ़ती कीमतों से उत्पन्न चुनौतियों का हवाला देते हुए अपनी नीतिगत ब्याज दर को मंगलवार को बढ़ाकर एक प्रतिशत कर दिया।

केंद्रीय बैंक दशकों तक ब्याज दरों को शून्य या उसके आसपास बनाए रखने के बाद हाल के समय में मौद्रिक नीति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है।

ईरान में युद्ध के कारण उत्पन्न मुद्रास्फीतिक दबाव जापान पर भारी पड़ा है क्योंकि वह अपनी जरूरत का लगभग पूरा तेल एवं गैस आयात करता है।

कम ब्याज दरों ने जापानी येन पर दबाव बढ़ाया, जो हाल ही में टूटकर करीब 160 येन प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर आ गया है।

बैंक ऑफ जापान (बीओजे) के गवर्नर काजुओ उएदा मंगलवार की नीतिगत बैठक में शामिल नहीं हुए। उएदा हाल ही में खराब तबीयत के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे।

डिप्टी गवर्नर शिनइची उचिदा दिन में निर्धारित प्रेस वार्ता को उनकी जगह संबोधित कर सकते हैं।

एपी निहारिका

निहारिका